खबर digital News कटनी— कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस पर हमला कर फरार हुए बदमाश ज्यादा दिनों तक बच नहीं सके और आखिरकार बोहता बायपास से गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद होने के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।घटना 21 जून की देर रात करीब 2 बजे की है, जब एफआरव्ही-05 में तैनात आरक्षक रूपेश यादव गांधी स्कूल के पीछे चाण्डक चौक क्षेत्र में मिले इवेंट की जांच कर लौट रहे थे। आजाद चौक के पास संदिग्ध स्कूटी सवार युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपी अचानक उग्र हो गए और एकजुट होकर आरक्षक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नुकीली वस्तु से हमला कर आरक्षक को घायल कर दिया गया। उनके पैर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पीछा कर उन्हें बोहता बायपास क्षेत्र से दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपीपारस उर्फ गप्पू बर्मन, निवासी बाबली टोला, कटनीअभिलाष उर्फ अब्बू सेन, निवासी कैलवारा फाटक, कटनीगणेश उर्फ गन्नू रजक, निवासी हीरापुर कौड़िया, एनकेजेपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि पुलिस कर्मी पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी है।
“पुलिस पर हमला, चाकू बरामद, तीनों गिरफ्तार”कटनी में वर्दी पर हाथ उठाने वालों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपियों की दबंगई गिरफ्तारी के साथ ही ध्वस्त हो गई।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097
