Kailash Vijayvargiya: मध्य प्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर अंदर खाने से निकलकर सामने आई है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल का 5 साल का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है। जिसके बाद से दिल्ली और भोपाल के गलियारों में नए राज्यपाल के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
नए राज्यपाल के नाम को लेकर एक चौंकाने वाला नाम सामने आ रहा है। अंदर खाने की खबर के अनुसार भाजपा के कद्दावर नेता और वर्तमान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मध्यप्रदेश का अगला राज्यपाल बनाया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि उन्हें संगठन से हटाकर राज्यपाल पद सौंपा जा सकता है।
विजयवर्गीय को लेकर अटकलें
इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गीय को देश के राजनैतिक परिदृश्य में एक बड़ा और कद्दावर चेहरा माना जाता है। राजनैतिक जानकारों का मानना है कि यदि उन्हें राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जाती है, तो यह सूबे की राजनीति का समीकरण पूरी तरह लाइव बदल देगा।
7 जुलाई से पहले कैबिनेट विस्तार
राजनैतिक गलियारों में इस बात की भी सुगबुगाहट है कि राजभवन के इस बड़े बदलाव से ठीक पहले या उसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी कैबिनेट का बड़ा विस्तार कर सकते हैं। मोहन सरकार की कैबिनेट में वर्तमान में कुछ पद रिक्त हैं, जिन्हें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने के लिए भरा जाना जरूरी है। यदि कैलाश विजयवर्गीय जैसे कद्दावर नेता को संगठन या राजभवन की भूमिका में भेजा जाता है, तो उनके वर्तमान विभागों को लेकर भी नेताओं के बीच नया बंटवारा देखा जा सकता है।
