सिवनी/खबर डिजिटल/ विशाल भारद्वाज/ सिवनी। जिला मुख्यालय सहित पूरे सिवनी जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान तेजी से जारी है। अभियान के तहत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और चौक-चौराहों पर बनाए गए विशेष पल्स पोलियो बूथों पर सुबह से ही बच्चों को दवा पिलाने का कार्य किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के एक भी नौनिहाल को पोलियो की खुराक से वंचित न रहने देना है। माता-पिता भी अपने बच्चों को लेकर भारी उत्साह के साथ नजदीकी बूथों पर पहुँच रहे हैं।
छूटे बच्चों के लिए 29 व 30 जून को चलेगा घर-घर दस्तक अभियान
स्वास्थ्य विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए यह भी साफ किया है कि जो बच्चे किसी कारणवश पहले दिन पल्स पोलियो बूथ तक नहीं पहुँच पाए हैं, उन्हें कतई परेशान होने की जरूरत नहीं है। विशेष टीमें गठित की गई हैं।
प्रशासन की अपील: कोई बच्चा न छूटे
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता, स्वयंसेवी संस्थाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आस-पास के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाने में सहयोग करें, ताकि जिले को पूरी तरह से पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।
