CM Kisan Yojana 14th Installment: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने के बाद, अब मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार भी किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। सूबे के लगभग 82 लाख किसानों का मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की लंबित किस्तों को लेकर चल रहा इंतजार अब जुलाई के पहले हफ्ते में खत्म हो सकता है।
4000 आने की उम्मीद
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त पिछले साल 14अगस्त 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद से ही आगामी किस्तें लंबित चल रही हैं। सूत्रों का दावा है कि सरकार लंबे समय से अटकी हुई 14वीं और 15वीं किस्त की राशि एक साथ सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है।
जुलाई के पहले हफ्ते धमाका
पात्र किसानों की सूची का सत्यापन और डेटा खंगालने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। संभावना है कि जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए दोनों किस्त जारी कर सकते है।
कृषि बजट में भारी इजाफा
सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में कृषि और किसान कल्याण के लिए 90 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। मध्य प्रदेश में चालू वर्ष 2026 को आधिकारिक तौर पर कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस बजट सत्र के दौरान किसानों को मजबूत करने के लिए धनवर्षा करने वाली है।
पीएम किसान किस्त के बाद बढ़ा दबाव
राजनैतिक जानकारों का मानना है कि हाल ही में 20 जून 2026 को पीएम मोदी ने देश के करोड़ किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए हैं। इसके बाद से ही राज्य सरकार पर अपनी लंबित किस्तें जारी करने का दबाव बढ़ गया था।
आपको बता दें कि इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के पंजीकृत किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 3 समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। सीएम मोहन द्वारा हरी झंडी मिलते ही जुलाई में यह बड़ी राशि किसानों के घरों में खुशहाली लाएगी।
