Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP IPS Transfer: MP पुलिस में प्रमोशन, IPS बने DIG, हुआ तबादला

MP IPS Transfer: MP पुलिस में प्रमोशन, IPS बने DIG, हुआ तबादला

MP IPS Transfer: राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में राज्य शासन गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवंश कुमार सिंह को भारतीय पुलिस सेवा के वेतन मैट्रिक्स में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी पदस्थापना फिलहाल अलीराजपुर में ही रखी गई है और अलीराजपुर के पद को उप पुलिस महानिरीक्षक के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

वही भारतीय पुलिस सेवा में 2010 बैच के MP कैडर के IPS अधिकारी सिद्धार्थ बहुगुणा को CBI में DIG नियुक्त किया गया है। इसी के साथ एक अलग आदेश में भारतीय पुलिस सेवा में आंध्र प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी कृष्णा राव बोद्देपल्ली को केंद्रीय जांच ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी किए गए अलग-अलग आदेशों के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने CBI में बहुगुणा को डीआईजी और बोद्देपल्ली को एसपी के रूप में उनके संबंधित पदों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ बहुगुणा मध्य प्रदेश के खरगोन रेंज में डीआईजी के पद पर कार्यरत थे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट