Tuesday, November 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशDimple Yadav Kashi Visit: काशी में डिंपल यादव और बेटियों का सादा...

Dimple Yadav Kashi Visit: काशी में डिंपल यादव और बेटियों का सादा अंदाज बना चर्चा का विषय

लखनऊ। समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव हाल ही में अपने परिवार के साथ काशी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ, काल भैरव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए। धार्मिक यात्रा के साथ उनका सादगी भरा ट्रेडिशनल लुक भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। खास बात यह रही कि उनकी बेटियां अदिति और टीना यादव भी बेहद साधारण और भारतीय परिधान में नजर आईं।

काशी में मंदिरों के दर्शन के साथ लिया स्थानीय स्वाद का आनंद

डिंपल यादव ने परिवार के साथ काशी के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद वह बनारस की गलियों में पान और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए भी दिखाई दीं। इस दौरान उनकी सादगी और सहज अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सफेद और ग्रे अनारकली में दिखीं बेहद सादगी भरी

काशी में डिंपल यादव और बेटियों का सादा अंदाज बना चर्चा का विषय

काशी यात्रा के दौरान डिंपल यादव ने अलग-अलग मौकों पर सफेद और ग्रे रंग के सिंपल अनारकली सूट पहने। सफेद अनारकली पर चिकनकारी कढ़ाई थी, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे, रुद्राक्ष की माला, लाल बिंदी और हल्के कंगनों के साथ स्टाइल किया।

दूसरे लुक में उन्होंने ग्रे रंग का एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट चुना। खुले बाल, सिर पर दुपट्टा और रुद्राक्ष की माला ने उनके पारंपरिक लुक को और आकर्षक बना दिया।

कॉटन साड़ी में भी दिखा सादगी भरा अंदाज

एक अन्य तस्वीर में डिंपल यादव हरे रंग की प्रिंटेड कॉटन साड़ी में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने हल्के पीले रंग का प्रिंटेड ब्लाउज पहना। हाथ में हरे-सुनहरे कंगन और काला धागा उनके सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक को पूरा कर रहे थे।

काशी में डिंपल यादव और बेटियों का सादा अंदाज बना चर्चा का विषय

अदिति और टीना यादव का देसी लुक भी पसंद आया

डिंपल यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव ऑफ व्हाइट रंग के फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली सूट में नजर आईं। उन्होंने मैचिंग दुपट्टा, खुले बाल, चश्मा, चंदन का टीका और साधारण एक्सेसरीज के साथ अपना लुक पूरा किया।

वहीं, टीना यादव भी बिना किसी भारी मेकअप या दिखावे के सिंपल ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखाई दीं। दोनों बहनों का सादा और भारतीय पहनावे वाला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट