भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्य प्रदेश के नए जिला अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए हैं. पार्टी का मानना है कि मजबूत जिला नेतृत्व ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होता है. इसी सोच के साथ अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
भाजपा में फिर बड़ा ऐलान
बीते कुछ समय से प्रदेश भाजपा लगातार संगठनात्मक बदलावों पर जोर दे रही है. विभिन्न मोर्चों और संगठन की इकाइयों में नई नियुक्तियां की जा रही हैं ताकि कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बने और संगठन पहले से ज्यादा सक्रिय हो सके. राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा की लंबी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. माना जा रहा है कि पार्टी आने वाले चुनावों और बड़े संगठनात्मक अभियानों को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर नेतृत्व को मजबूत करने में जुटी है.
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी इसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है. पार्टी की कोशिश है कि जनजातीय क्षेत्रों में संगठन की मौजूदगी और मजबूत हो तथा स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके. नए पदाधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे संगठन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के बीच पार्टी की सक्रियता भी बढ़ाएंगे.
क्या बोले राजनीतिक विशेषज्ञों
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हो रही इन नियुक्तियों से साफ संकेत मिलता है कि भाजपा अब संगठन को पूरी तरह चुनावी तैयारी के मोड में लाना चाहती है. आने वाले दिनों में नए जिला अध्यक्षों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अपने-अपने जिलों में संगठन को कितनी मजबूती देते हैं और पार्टी के कार्यक्रमों व रणनीतियों को जमीनी स्तर पर कितना प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा पाते हैं.
