Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशरीवाकुएं के अंदर हुई 3 मौतों की जांच के लिए पहुंचा प्रदूषण...

कुएं के अंदर हुई 3 मौतों की जांच के लिए पहुंचा प्रदूषण विभाग, हुआ बड़ा खुलासा…

अमरपाटन (मैहर)/खबर डिजिटल/अनुराग सिंह/ 6 जुलाई, शुक्रवार को अमरपाटन थाना अंतर्गत खरमसेड़ा गांव के शिवपुर टोला में कुएं के अंदर हुई तीन मौतों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने आज प्रदूषण विभाग फोरेंसिक वैज्ञानिकों की टीम को कुएं की जांच के लिए मौके पर भेजा था। जांच दल प्रमुख वैज्ञानिक जी के बैग के अनुसार कुएं के अंदर मीथेन गैस प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। कार्बन डाइऑक्साइड की ज्यादा मात्रा ओर आक्सीजन भी बहुत कम लेबल पर पाया गया।  कुएं को बैरिकेटिंग कर बैक फिलिंग करने के सुझाव प्रशासन को दियां है।
अमरपाटन पुलिस ने आज सुबह से ही निर्विवाद इस बड़े मामले में डाक्टरों की टीम गठित कर तीनों मृतकों के पीएम करवाकर परिजनों के हवाले किया।

ग्रामीणों ने उठाया भयानक कदम गनीमत थी नहीं हुआ कोई हादसा

वैज्ञानिकों की जांच में किए गए खुलासे से असंतुष्ट ग्रामीणों ने कर डाला नया प्रयोग। कुएं के अंदर जहरीली गैस की जांच के लिए एक बकरे को रस्सी में बांध कर कुएं में उतारा गया और कुछ मिनट बाद वापस ऊपर लाया गया तब भी बकरा जीवित अवस्था में निकला जिससे ग्रामीणों ने खतरनाक गैस से वैज्ञानिक जांच को अपुष्ट किया। गनीमत थी इस दौरान कई लोग कुएं के पास दुबारा गए लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ।

Maihar hadsa: कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे 4 ग्रामीण, 3 की मौत, 1 गंभीर

कुएं में मृत बैल निकालने उतरे तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से बीमार – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट