रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के लोरी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोहित दुबे का पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि मोहित दुबे पर जिले के विभिन्न थानों में दर्जनभर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां का है तथा उसमें दिखाई दे रहा हथियार लाइसेंसी है या अवैध। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
