Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशरिश्वत लेते पटवारी का VIDEO वायरल, महिला बोली- कर्ज लेकर दिए हैं...

रिश्वत लेते पटवारी का VIDEO वायरल, महिला बोली- कर्ज लेकर दिए हैं पैसे; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

रीवा/ खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ रीवा में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। मनगवां तहसील के सिरसा क्षेत्र में पदस्थ एक पटवारी का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही है।

वायरल वीडियो में सिरसा क्षेत्र के पटवारी वीरेंद्र तिवारी एक महिला से नकदी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला पटवारी से कहती सुनाई दे रही है कि उसने कर्ज लेकर पैसों की व्यवस्था की है और उसका काम जरूर कर दिया जाए। बताया जा रहा है कि यह राशि नामांतरण के काम के एवज में दी गई थी। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट