Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी पुलिस का बड़ा कमाल! 110 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, 20 लाख...

कटनी पुलिस का बड़ा कमाल! 110 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए, 20 लाख की संपत्ति मालिकों को मिली वापस

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी— पुलिस मुख्यालय भोपाल के “सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 110 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने CEIR Portal के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की। कटनी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों की साइबर सेल और थाना पुलिस के सहयोग से मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया।मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। नागरिकों ने कटनी पुलिस का आभार व्यक्त किया और साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली।इस अवसर पर एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत भारत सरकार के CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कर IMEI नंबर ब्लॉक कराएं। इससे मोबाइल के दुरुपयोग पर रोक लगती है और उसकी तलाश आसान हो जाती है। पोर्टल पर शिकायत की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकती है, जिससे समय की बचत और पुलिस-जनता के बीच पारदर्शिता बढ़ती है।पुलिस के अनुसार अधिकांश मोबाइल साप्ताहिक बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और यात्रा के दौरान जेब से गिरने या लापरवाहीवश छूट जाने के कारण गुम हुए थे। साइबर सेल की सतत तकनीकी निगरानी और टीमवर्क के चलते इन्हें खोजकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया जा सका।कटनी पुलिस की यह सफलता न केवल साइबर तकनीक के प्रभावी उपयोग का उदाहरण है, बल्कि आम नागरिकों का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत करती है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट