खबर digital News रिपोर्टर /कटनी— पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने गुरुवार को थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं मेसर्स पटेल-एस.ई.डब्लूयू. द्वारा संचालित बरगी व्यपवर्तन परियोजना की दाईं तट मुख्य नहर के टनल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।इसके बाद एसपी ने थाना स्लीमनाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना अभिलेखों, लंबित अपराधों, लंबित मर्ग प्रकरणों एवं अन्य विवेचनाधीन मामलों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारी एवं विवेचकों को सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान आकांक्षा चतुर्वेदी एवं सुदेश समन सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
कटनी से खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
