खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर / कटनी-जबलपुर मार्ग पर बुधवार को लखापतेरी के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, लखनवारा निवासी अनिल आदिवासी (26 वर्ष) और गुलजी आदिवासी (28 वर्ष) मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटनी से जबलपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया तथा पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के ईएमटी और पायलट ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण डंपर चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस अज्ञात डंपर और उसके चालक की तलाश कर रही है तथा वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है
तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
सम्बंधित ख़बरें
