Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Vidhan Sabha Monsoon Satra: विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

MP Vidhan Sabha Monsoon Satra: विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न

भोपाल:MP Vidhan Sabha Monsoon Satra: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सभापतित्व में सोमवार को विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक सपन्न हुई,जिसमें जुलाई सत्र,2026 के कामकाज के संबंध में विचार विमर्श हुआ।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा,  संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायकगण गोपाल भार्गव,  हेमंत खण्डेलवाल,अजय विश्नोई, सोहनलाल बाल्मीक, यादवेंद्र सिंह, लखन घनघोरिया, हेमंत सत्यदेव कटारे सहित प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं सदस्‍य दिनेश जैन (बोस) की स्‍थगन प्रस्‍ताव की सूचना पर अध्‍यक्ष महोदय द्वारा दी गई व्‍यवस्‍था

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं दिेनेश जैन (बोस) सदस्‍य से प्राप्‍त स्‍थगन प्रस्‍ताव की सूचनाओं की विषय वस्‍तु का मेरे द्वारा अवलोकन किया गया। आपका स्‍थगन अस्‍वीकार कर दिया गया है क्‍योंकि वह तत्‍कालीन विषय नहीं है। सामान्‍यत: स्‍थगन प्रस्‍ताव प्रदेश में तत्‍कालीन घटनाओं एवं कानून व्‍यवस्‍था के संबंध में उत्‍पन्‍न स्थिति पर लाया जाता है और उस पर ही चर्चा कराये जाने की परम्‍परा रही है। यह जो विषय है उसे सदन में अनेक ऐसे अवसर आयेंगे जिसमें इसे उठाया जा सकता है। पूर्व की परम्‍पराओं में भी यह देखने में आया है कि यदि किसी विषय पर अन्‍य माध्‍यमों से चर्चा हो सकती हो तो उस विषय पर स्‍थगन प्रस्‍ताव नहीं लिया गया है। इस सत्र में भी आगे विधेयक/विनियोग विधेयक एवं अनुपूरक बजट पर चर्चा के समय इस विषय पर आपको अवसर रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट