Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशजनसुनवाई और त्वरित समाधान में डिंडौरी अव्वल, CM Helpline रैंकिंग में मिला...

जनसुनवाई और त्वरित समाधान में डिंडौरी अव्वल, CM Helpline रैंकिंग में मिला दूसरा स्थान

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले को ​आम जनता की समस्याओं को जल्द और पारदर्शिता से हल करने में बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की देखरेख और बेहतर काम की वजह से जिले ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आए मामलों के निपटारे में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। जून 2026 की मासिक रैंकिंग में डिंडौरी जिले को 84.40 अंक मिले हैं, जिससे जिले ने बी-ग्रुप श्रेणी में पूरे मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

डिंडौरी जिला पिछले एक साल से लगातार सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की ‘A’ श्रेणी में बना हुआ है। यह उपलब्धि बताती है कि जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कितनी गंभीरता से काम कर रहा है।

Gold Price Today: 4 दिन की गिरावट के बाद सोना फिर हुआ महंगा, चांदी 100 रुपए सस्ती

​ज़मीन और राजस्व से जुड़े मामलों में प्रदेश में पहला नंबर

​जिले के राजस्व ने समस्याओं के समाधान में सबसे बेहतर काम किया है। इस विभाग ने 87.10 अंक हासिल करके अपने बी-ग्रुप में पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है, वहीं पूरे मध्य प्रदेश के सभी जिलों की बात करें तो यह दूसरे स्थान पर रहा है।
​
​कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सफलता का श्रेय जिले के सभी सरकारी विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम को दिया है। उन्होंने खबर डिजिटल से कहा कि “हर हफ्ते काम की समीक्षा करने, सही समय पर समस्याओं का पक्का समाधान करने और सभी विभागों के मिलकर काम करने की वजह से जिले को यह सफलता मिली है।”

Raktanchal 3 Promotion: महाकाल की शरण में पहुंचे निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा और चंदन राय, भस्म आरती में हुए शामिल

​इस उपलब्धि में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, सीएम हेल्पलाइन के प्रभारी अधिकारी बैद्यनाथ वासनिक और सभी कर्मचारियों की मेहनत मुख्य रही है। ​प्रशासन ने यह भरोसा जताया है कि आने वाले समय में भी आम जनता की शिकायतों को इसी तरह जल्दी, साफ-सुथरे तरीके से और संतुष्टि के साथ दूर करने का काम जारी रहेगा।

MP Politics: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश में सियासी घमासान, कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी BJP

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट