Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशबंडोल बाजार में चलाया गया 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जागरूकता...

बंडोल बाजार में चलाया गया ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ जागरूकता अभियान

सिवनी/ खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ बंडोल। थाना बंडोल पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत बंडोल बाजार में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने व्यापारियों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा है।

यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उपस्थित नागरिकों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

पुलिस ने कहा कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के माध्यम से क्षेत्र में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके और समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट