Tuesday, November 3, 2026
Homeअधिकारी-तंत्रMP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 20 IAS अफसरों के तबादले, देखें पूरी...

MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 20 IAS अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस आदेश में 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। एक दिन पहले ही अशोक बर्णवाल ने प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाला था। इसके बाद यह पहला बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

इंदौर को मिला नया संभागायुक्त

तबादला सूची के अनुसार, इंदौर संभाग के कमिश्नर डॉ. सुदाम पी. खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव बनाया गया है। उनकी जगह भास्कर लक्षकार को इंदौर का नया संभागायुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है।

इन 6 जिलों में बदले गए कलेक्टर

सरकार ने रतलाम, शहडोल, अनूपपुर, मंदसौर, आगर-मालवा और खरगोन जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए हैं।

  • रतलाम: अजय कटेसरिया नए कलेक्टर, मिशा सिंह का तबादला शहडोल।
  • शहडोल: मिशा सिंह नई कलेक्टर, केदार सिंह को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया।
  • अनूपपुर: रत्नाकर झा नए कलेक्टर, हर्षल पंचोली को एप्को, भोपाल भेजा गया।
  • मंदसौर: दिव्यांक सिंह नए कलेक्टर, अदिति गर्ग को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, भोपाल भेजा गया।
  • आगर-मालवा: डॉ. शेर सिंह मीना नए कलेक्टर, प्रीति यादव को एमपीआईडीसी, इंदौर भेजा गया।
  • खरगोन: गुरु प्रसाद को नया कलेक्टर बनाया गया।

ये लिस्ट देखें..

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट