Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशBhopal Metro: आज से हर 15 मिनट में मिलेगी भोपाल मेट्रो, देखें...

Bhopal Metro: आज से हर 15 मिनट में मिलेगी भोपाल मेट्रो, देखें लिस्ट

डेस्क। भोपाल मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। शनिवार (25 जुलाई) से मेट्रो का संचालन सुभाषनगर और एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर शुरू हो गया है। सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा होने के बाद अब मेट्रो पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और नियमित अंतराल पर चलेगी। नई व्यवस्था के तहत मेट्रो हर 15 मिनट में उपलब्ध होगी और रोजाना 50 ट्रिप लगाएगी।

20 दिसंबर 2025 को शुरू हुई थी मेट्रो सेवा

भोपाल मेट्रो का शुभारंभ 20 दिसंबर 2025 को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। इसके अगले दिन यानी 21 दिसंबर 2025 से आम यात्रियों के लिए सेवा शुरू हुई। हालांकि, सिग्नलिंग सिस्टम पूरा नहीं होने के कारण अब तक मेट्रो एक ही ट्रैक पर संचालित हो रही थी। अब दोनों ट्रैक तैयार होने के बाद संचालन पूरी क्षमता से शुरू हो गया है।

जानिए नई टाइमिंग और रूट

नई समय-सारणी के अनुसार, मेट्रो सुबह 9:00 बजे सुभाषनगर स्टेशन से रवाना होकर छह स्टेशनों पर रुकते हुए 9:23 बजे एम्स पहुंचेगी। इसके बाद 9:30 बजे एम्स से वापसी करेगी और 9:52 बजे सुभाषनगर पहुंचेगी।

दिन का अंतिम फेरा शाम 6:15 बजे सुभाषनगर से रवाना होगा और 6:38 बजे एम्स पहुंचेगा। वहीं, एम्स से आखिरी मेट्रो शाम 7:00 बजे चलेगी।

CMRS की मंजूरी के बाद लागू हुई नई व्यवस्था

25 जून को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम ने भोपाल मेट्रो के ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया था। जांच के दौरान सिग्नलिंग, इमरजेंसी ब्रेक, ट्रेन की गति और सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। सभी तकनीकी परीक्षण सफल रहने के बाद सिग्नलिंग सिस्टम को मंजूरी दी गई, जिसके बाद दोनों ट्रैक पर संचालन शुरू किया गया।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट