Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशअधिवक्ता संघ चुनाव अनियमितता: हाईकोर्ट ने दिए सबूत सुरक्षित रखने और 3-सदस्यीय...

अधिवक्ता संघ चुनाव अनियमितता: हाईकोर्ट ने दिए सबूत सुरक्षित रखने और 3-सदस्यीय कमेटी से जांच कराने के निर्देश

अधिवक्ता संघ चुनाव अनियमितता:

जबलपुर/मनीष तिवारी/ District Bar Association Election – जबलपुर के जिला सत्र न्यायालय में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में हुई अनियमितताओं के खिलाफ दायर याचिका पर उच्च न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एडहॉक कमेटी को निर्देश दिए हैं कि वे पिछले चुनाव से जुड़े सभी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मतपत्रों और मतपेटियों को पूरी तरह सुरक्षित रखें, ताकि जांच के दौरान किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके।
​
इसके साथ ही, न्यायालय ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एडीजे स्तर के तीन वरिष्ठ जजों जिसमें रजिस्ट्रार, फैमिली कोर्ट जज या विशेष कोर्ट जज शामिल होंगे की एक जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया है। यह समिति साक्ष्यों का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को नियत की गई है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट