Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशजवा में 14 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर के...

जवा में 14 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

रीवा/अरविन्द तिवारी/ रीवा जिले के जवा में कांग्रेस ने जनसमस्याओं को लेकर मोर्चा खोल दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी चबूतरे से पदयात्रा निकालकर तहसील कार्यालय का घेराव किया और 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर के नाम सौंपा।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जवा बाजार से तहसील कार्यालय तक निकाली गई पदयात्रा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की समय पर मौजूदगी नहीं रहने से आम जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं।

ज्ञापन में न्यायालय, ट्रेजरी और रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना, नगर पंचायत जवा की अधिसूचना जारी करने, अतिक्रमण हटाने, सड़क निर्माण, महाना नदी पुल की मरम्मत, बिजली बिलों की जांच, आवारा पशुओं की समस्या के समाधान और सिंचाई विभाग के कार्यों की जांच सहित 14 प्रमुख मांगें उठाई गईं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं तहसील प्रशासन ने ज्ञापन शासन तक भेजकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट