Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: बैठक में हंगामा, सरपंच और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस का...

सिवनी: बैठक में हंगामा, सरपंच और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल

सिवनी/विशाल भारद्वाज/ सिवनी जिले की जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कामता में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत में हुए निर्माण कार्यों, कथित भ्रष्टाचार, ग्राम में फैली गंदगी और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सरपंच से सवाल पूछे।

आरोप है कि सवाल-जवाब के दौरान सरपंच मनवाती चंद्रवंशी एवं उनके पति पूरन लाल चंद्रवंशी की ग्रामीणों से तीखी बहस हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया, जिससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट