Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशबंडोल पुलिस ने चलाया "नशे से दूरी 2.0" जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों व...

बंडोल पुलिस ने चलाया “नशे से दूरी 2.0” जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों व ग्रामीणों को दिलाई शपथ

बंडोल/ सिवनी/विशाल भारद्वाज/ बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अलोनिया के ग्राम झिलमिली, बोरिया एवं टांडे टोला में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी 2.0” जागरूकता अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय माध्यमिक शाला झिलमिली-बोरिया के सभा मंच पर हुआ।

इस अवसर पर बंडोल थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से पुलिस ने नशामुक्त समाज बनाने का संदेश देते हुए लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट