Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशBJP में सब ठीक है ? विधायक के Viral Video से मचा...

BJP में सब ठीक है ? विधायक के Viral Video से मचा हडकंप, टिप्पणी से गरमाई राजनीति

तीन बार के विधायक के कामकाज पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, भाजपा की अंदरूनी खींचतान पर उठे सवाल

रीवा/अरविन्द तिवारी/ rewa bjp politics news मध्यप्रदेश के रीवा जिले की राजनीति में वायरल हो रहे वीडियो ने नया सियासी भूचाल ला दिया है। त्यौंथर से BJP विधायक सिद्धार्थ तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान पड़ोसी सिरमौर विधानसभा के तीन बार के विधायक के कामकाज पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

BJP नेताओं के बीच मतभेद

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि उनका इशारा दिव्यराज सिंह की ओर था। अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने जो बातें कहीं, उन्हें अब भाजपा की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा के भीतर सब कुछ सामान्य है या फिर नेताओं के बीच मतभेद अब सार्वजनिक होने लगे हैं।

विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

विपक्ष भी इस वायरल वीडियो को लेकर भाजपा पर निशाना साधने का मौका तलाश रहा है, जबकि सोशल मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की विभिन्न तरह से व्याख्या की जा रही है और इसे लेकर तरह-तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

विधायक की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल इस पूरे मामले पर न तो विधायक सिद्धार्थ तिवारी की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है और न ही सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह की ओर से कोई बयान जारी किया गया है। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर चल रही चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट