Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबरही पुलिस ने किया बड़ी चोरी का खुलासा, 25 लाख के सोने-चांदी...

बरही पुलिस ने किया बड़ी चोरी का खुलासा, 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी पुलिस कंट्रोल रूम मे आयोजित पत्रकारवार्ता मे पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने दी मामले की जानकारी का किया खुलासा बरही थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं।जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को बरही के वार्ड क्रमांक 11, खिलौली रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और तिजोरी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 80 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर बरही थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी बनुसकोर पारधी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम खिरहनी पारधी टोला से करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सफेद स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। वहीं, फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में बरही थाना पुलिस, साइबर सेल और फिंगरप्रिंट टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट