Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी: झिंझरी चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने एसपी से की...

कटनी: झिंझरी चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र की झिंझरी पुलिस चौकी एक बार फिर सुर्खियों में है। चौकी प्रभारी राजेश दुबे और चौकी में पदस्थ अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट, घर की तलाशी के दौरान नकदी एवं जेवरात ले जाने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।ग्राम करहियाकला निवासी आशीष कुमार रजक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रति मीडिया को भी उपलब्ध कराई गई है।पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से कथित रूप से 50 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण अपने साथ ले गए। आशीष का यह भी कहना है कि उसका मोबाइल फोन यह कहकर जब्त कर लिया गया कि वह चोरी का है, जबकि मोबाइल वैध रूप से खरीदा गया है और उसके पास खरीद का बिल भी मौजूद है।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मी उसे जबरन पुल के पास ले गए, उसके हाथ में चाकू थमाकर वीडियो बनाया गया और झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित का दावा है कि घटना से जुड़े वीडियो और चौकी प्रभारी की कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास सबूत के तौर पर मौजूद हैं।आशीष कुमार रजक ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर झिंझरी चौकी प्रभारी राजेश दुबे सहित संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए और कथित रूप से जब्त की गई नकदी व सामान वापस दिलाया जाए।पहले भी लग चुके हैं आरोपउल्लेखनीय है कि उपनिरीक्षक राजेश दुबे इससे पहले सिवनी जिले में पदस्थ रहे हैं। उस दौरान भी उन पर जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप लगे थे। उन आरोपों के बाद विभाग ने उन्हें लाइन अटैच किया था।फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में डी एस पी शिवा पाठक का कहना है मामला संज्ञान मे आया है आवेदन मे दिये गए नंबर से शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया नंबर गलत होने के कारण संपर्क नहीं हो सका उनके कथन होना अभी बाकी उसके बाद ही

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट