खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी विजयराघवगढ़- जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएसएस एवं खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 और 3 अगस्त की दरम्यानी रात गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, ग्राम खेरवा रोड पर एक महिंद्रा ट्रैक्टर (क्रमांक MP 21 ZB 8732) रेत से भरा मिला। चालक नीरज यादव, निवासी ग्राम खजुरा, रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को मौके पर ही जब्त कर लिया।इसी दौरान ग्राम खिरवा रोड पर एक एस्सार ट्रैक्टर (क्रमांक MP 21 AA 7773) भी अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया। चालक सुखलाल कोल, निवासी ग्राम भीमपार, भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने यह ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया।दोनों वाहनों को धारा 106 बीएनएसएस तथा धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
