Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीअमृत हरित महाअभियान: आज अमकुही फिल्टर प्लांट में होगा वृहद वृक्षारोपण, 'एक...

अमृत हरित महाअभियान: आज अमकुही फिल्टर प्लांट में होगा वृहद वृक्षारोपण, ‘एक पौधा–हर नागरिक’ का आह्वान

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी– पर्यावरण संरक्षण और हरित कटनी के निर्माण की दिशा में नगर पालिक निगम कटनी आज, 7 अगस्त को अमृत हरित महाअभियान के तहत अमकुही फिल्टर प्लांट परिसर में दोपहर 2:00 बजे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा। अभियान का उद्देश्य शहर में हरित आवरण बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देना और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम की थीम “एक पौधा–हर नागरिक” रखी गई है। नगर निगम प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है।महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष तथा निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की सुरक्षा का आधार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का दायित्व निभाए, तो शहर को हरित और प्रदूषणमुक्त बनाने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।नगर निगम का मानना है कि जनसहभागिता ही किसी भी पर्यावरणीय अभियान की सबसे बड़ी ताकत होती है। इसी सोच के साथ आयोजित यह महाअभियान न केवल शहर के हरित क्षेत्र में वृद्धि करेगा, बल्कि समाज में प्रकृति संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का मजबूत संदेश भी देगा।नगर निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने और इस जन-आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट