खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा के शिक्षा क्षेत्र में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। बरही-खितौली अंचल के विद्यार्थियों के लिए लगभग 33 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित महर्षि सांदीपनि विद्यालय, करेला का लोकार्पण आज दोपहर 1 बजे विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा किया जाएगा।यह विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारयुक्त वातावरण के साथ क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराएगा। लंबे समय से आधुनिक शिक्षा संस्थान की आवश्यकता महसूस कर रहे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए यह परियोजना बड़ी सौगात मानी जा रही है।बताया गया है कि विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक का उद्देश्य विजयराघवगढ़ विधानसभा के प्रत्येक छात्र-छात्रा को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। इसी सोच के तहत इस विद्यालय का निर्माण कराया गया है।लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है। क्षेत्रवासियों से भी इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
