Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशबेटे की शादी के लिए रखे जेवर ले उड़े चोर, मजदूर के...

बेटे की शादी के लिए रखे जेवर ले उड़े चोर, मजदूर के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

सिवनी/ राकेश यादव/ बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कलारबाकी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूर कुंवर पटेल अपने परिवार के साथ सुबह करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर खेत में काम करने गया था। दोपहर करीब 1 बजे जब वह भोजन करने घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।

घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी। परिजनों के अनुसार चोरी हुए जेवर बेटे की शादी के लिए संभालकर रखे गए थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बंडोल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट