खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी– शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने नगर निगम कटनी का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 42 के माधवनगर मेन बाजार क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाकर अमानक पन्नी का उपयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 8 लोगों से कुल ₹4,800 का जुर्माना वसूला गया।डेरी संचालकों पर भी कार्रवाईजांच के दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर डेरी संचालक कल्लू राम, विक्रम कौशल और विनोद यादव पर ₹1,000-₹1,000 का जुर्माना लगाया गया। वहीं मेन बाजार क्षेत्र में गंदगी फैलाने पर कैलाश कुमार हरिराम से ₹300, प्रकाश घनश्याम दास से ₹200 और सुशील गोविंद राम से ₹300 का जुर्माना वसूला गया।अमानक पन्नी का उपयोग करने पर राम गिरधारी लाल नागमानी और विजय श्याम लाल पर ₹500-₹500 का आर्थिक दंड लगाया गया।₹4,800 का जुर्माना, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाईनगर निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि शहर में प्रतिबंधित एवं अमानक प्लास्टिक के उपयोग तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। निगम ने दुकानदारों और व्यापारियों से स्वच्छता नियमों का पालन करने तथा अमानक पन्नी के इस्तेमाल से बचने की अपील की है।स्वच्छता टीम रही मौजूदकार्रवाई के दौरान स्वच्छता निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री, वार्ड दरोगा विनय अर्खेल, संदीप मोगरे, राकेश निगम एवं संगीत शर्मा मौजूद रहे।नगर निगम का संदेश साफ है—माधवनगर हो या शहर का कोई भी बाजार, गंदगी और अमानक पन्नी पर अब कार्रवाई तय है।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
