Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौरIndore कांग्रेस ने लगाया निगम पर अश्लीलता फैलाने का आरोप

Indore कांग्रेस ने लगाया निगम पर अश्लीलता फैलाने का आरोप

इंदौर नगर निगम अफसरों की लापरवाही से शहर में होर्डिंग पर अश्लीलता फैलाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन निगम अफसर कमाई के लिए ऐसे पोस्टरों की अनदेखी कर रहे हैं।

Indore Congress : इंदौर नगर निगम अफसरों की लापरवाही से शहर में होर्डिंग पर अश्लीलता फैलाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन निगम अफसर कमाई के लिए ऐसे पोस्टरों की अनदेखी कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल व सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने निगम पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह निगम का दोहरा रवैया है। इससे खुलासा होता है कि अगर नगर निगम को राजस्व मिलता है, तो कोई भी शहर में किसी भी तरह के पोस्टर लगा सकता है। भले ही अश्लीलता फैलाते हो या किसी भी तरह की समाज में विकृति फैलाते हो। कांग्रेस ने मांग की है कि यदि तीन दिन में अश्लील पोस्टर नहीं हटाए गए, तो कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन करेगी।

गंदगी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

इंदौर नगर निगम की लापरवाही से शहर में हर तरफ गंदगी का जमावड़ा होने लगा है। इससे शहर में डेंगू जैसी संक्रामक व जानलेवा बीमारियां पैर पसार रही है। इससे नाराज पूर्व पार्षद दिलीप कौशल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने बालाजी मंदिर (चिड़ियाघर के सामने) कान्ह नदी की गंदगी में उतरकर प्रदर्शन किया।

पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने बताया कि इंदौर में नदी-नालों की सफाई ही नहीं हुई है। नदियों और नालों में गंदगी-गाद भरी हुई है। सड़कों पर सफाई नहीं हो रही है। नगर निगम की भाजपा परिषद ने करोड़ों रुपए खर्चा कर एसटीपी बनाए थे, कहा गया था कि इनसे गंदा पानी शहर में नहीं बहेगा, लेकिन नदियों में न सिर्फ गंदा पानी, बल्कि गंदगी और गाद भी मौजूद है। पूरे शहर में जहां-तहां कचरे के ढेर नजर आते हैं। सड़कों में बने गड्ढों में भरे पानी के कारण एक्सीडेंट हो रहे हैं। लोगों की गाड़ी के साथ ही शरीर भी जख्मी हो रहे हैं। सच्चाई से रुबरू करा ने के लिए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट