Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीसावन में शिवमय हुआ कटनी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर...

सावन में शिवमय हुआ कटनी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर बागेश्वर धाम चाका से नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त हुए शामिल

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी सावन के पावन महीने में रविवार को कटनी पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बागेश्वर धाम चाका से नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। जैसे-जैसे कांवड़ यात्रा आगे बढ़ी, पूरा मार्ग “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा।बाबू ग्रोवर एवं परिवार के आयोजन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निकाली गई कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा का पुष्पवर्षा और स्वागत-सत्कार कर अभिनंदन किया।12 वर्षों से जारी है शिवभक्ति की यह परंपराआयोजन से जुड़े बाबू ग्रोवर ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले करीब 12 वर्षों से सावन के महीने में लगातार निकाली जा रही है। यात्रा बागेश्वर धाम चाका से प्रारंभ होकर नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी तक पहुंचती है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं।कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भगवा रंग में सजे कांवड़ियों और भक्तों की टोली ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।नीलकंठेश्वर धाम में हुआ जलाभिषेक और विशाल भंडाराकांवड़ यात्रा के नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी पहुंचने के बाद भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन एवं जलाभिषेक किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देती यह कांवड़ यात्रा कटनी में सावन के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल रही। भव्य झांकियों, गूंजते जयकारों और श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी ने यात्रा को यादगार बना दिया।सावन की भक्ति में डूबा कटनी—हर ओर गूंजा हर-हर महादेव, नीलकंठेश्वर धाम तक दिखा आस्था का अद्भुत सैलाब।इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्टर मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट