खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-– पर्यावरण संरक्षण और हरियाली विस्तार की दिशा में रविवार को कटईघाट स्थित जल संशोधन संयंत्र परिसर में वन विभाग, नगर निगम एवं विजन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में वन विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विजन ग्रुप से जुड़े करीब 40 स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।अभियान के दौरान शमी, आंवला, शीशम, खमेर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इसके साथ ही सीताफल, जामुन और नीम के बीजों से तैयार सीड बॉल्स का भी रोपण किया गया, ताकि आने वाले समय में क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से हरियाली का विस्तार हो सके।विद्यार्थियों को बताया स्थानीय प्रजातियों का महत्ववन मंडल अधिकारी श्री गर्वित गंगवार ने विद्यार्थियों को पौधों के चयन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए मिट्टी, जलवायु और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रजातियों का चयन किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों ने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरलता से समाधान किया।श्री गंगवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण और आसपास स्वच्छता बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों को अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षण देने का आह्वान किया।पौधरोपण के साथ स्वच्छता का संदेशअभियान के दौरान जल संशोधन संयंत्र परिसर में स्वच्छता गतिविधियां भी की गईं। परिसर में फैली पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को ‘पौधा लगाएं, पौधा बचाएं और पर्यावरण स्वच्छ रखें’ का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी कार्तिकेय भट्ट, विजन ग्रुप के आशुतोष सहित वन विभाग के विभिन्न वन परिक्षेत्रों का अमला तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संयुक्त प्रयास से आयोजित इस अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश भी दिया।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
