Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.330 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी...

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.330 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी– पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.330 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और मोटरसाइकिल सहित करीब 1.55 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।पुलिस के अनुसार 14 अगस्त 2026 को बड़वारा थाना क्षेत्र में देहात भ्रमण के दौरान ग्राम पठरा के आगे पुरानी पक्की डामर रोड के पास तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में नजर आए। पुलिस टीम को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान शिव कुमार चौधरी पिता लखनलाल चौधरी (37), निवासी पहरिया, राजकुमार चौधरी पिता हुन्नी चौधरी (46) तथा धर्मेन्द्र कुमार चौधरी पिता सुदामा चौधरी (40), दोनों निवासी मोहास, थाना बड़वारा, जिला कटनी के रूप में हुई।पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP21MP0281 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर टंगे सफेद-लाल रंग के थैले से 2.330 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल सहित कुल करीब 1.55 लाख रुपये का मशरूका विधिवत जब्त किया।मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थ के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है।इनकी रही विशेष भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. सुयश पाण्डेय, उनि. विष्णुशंकर जायसवाल, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, प्रधान आरक्षक नीतेश डोंगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट