Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशIndore Khajrana ganesh mandir: खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव…...

Indore Khajrana ganesh mandir: खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव… 14 सितंबर से होगी शुरुआत

कलेक्टर शिवम वर्मा ने ली बैठक

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने श्री खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होकर आगामी गणेश उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।खजराना गणेश मंदिर में इस बार 14 सितंबर से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरु होगा।

कलेक्टर ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा
बैठक में गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पार्किंग और अन्य आवश्यक इंतजामों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने पर मंथन हुआ। इस दौरान दर्शन, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, स्वच्छता, बिजली-पुष्प सजावट, प्रसाद वितरण और धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई।

MP News: BJP विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय फिर मुखर… अबकी बार मंदिरों की व्यवस्था पर किया प्रश्न

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर
कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन से उत्सव के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा को लेकर विशेष योजना बनाने पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने पर जोर दिया गया।

निर्माण और विकास कार्यों का भी किया निरीक्षण
कलेक्टर ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणेश उत्सव शुरू होने से पहले सभी निर्माण और विकास कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएं। कलेक्टर के निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बाद प्रशासन ने गणेश उत्सव के लिए तैयारियों को और तेज करने के संकेत दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Indore News: भोलाराम उस्ताद मार्ग की वेज बिरयानी का नहीं चख सकेंगे स्वाद… प्रशासन ने सील किया बिरयानी केंद्र!

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट