खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी, 20 अगस्त— सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल और सीईओ श्री ब्रतेश जैन ने टीकर और परसवारा में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पोल-खोल जांच की।टीकर की प्राथमिक शाला में पहुंचते ही अधिकारियों ने सबसे पहले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता जांची। सीईओ श्री जैन ने स्वयं भोजन चखकर गुणवत्ता परखी और सरस्वती स्व-सहायता समूह को साफ-सफाई के साथ मेन्यू के मुताबिक गरमा-गरम और गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसने के सख्त निर्देश दिए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों के भोजन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की योजना का सीधा लाभ बच्चों तक पहुंचे और उन्हें पौष्टिक भोजन मिले, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।वहीं परसवारा में निस्तारी पानी की निकासी की समस्या सामने आने पर अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। ग्राम पंचायत को समस्या के निराकरण के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर चल रहे इन मैदानी दौरों का उद्देश्य कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति जांचना है। अधिकारियों की अचानक पहुंच से अब स्कूलों और ग्राम पंचायतों में व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी और जवाबदेही दोनों बढ़ने की उम्मीद है।
टीकर स्कूल में अफसर ने खुद चखा मिड डे मील, परसवारा में नाली समस्या पर भी फटकार
सम्बंधित ख़बरें
