Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशखास खबर: पंडित प्रदीप मिश्रा की कावड़ यात्रा… इंदौर-भोपाल जाने वाले यात्री...

खास खबर: पंडित प्रदीप मिश्रा की कावड़ यात्रा… इंदौर-भोपाल जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें!

23 अगस्त की सुबह से 25 अगस्त की शाम तक

भोपाल/इंदौर/ सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा के चलते भोपाल और इंदौर के बीच यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रा के दौरान सीहोर क्षेत्र से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

भोपाल से इंदौर जाने वाले वाहनों के लिए बदला रूट
23 अगस्त की सुबह से 25 अगस्त की शाम तक भोपाल से इंदौर की ओर जाने वाले वाहनों को ब्यावरा मार्ग से भेजा जाएगा। इसी तरह इंदौर से भोपाल आने वाले वाहनों को भी परिवर्तित मार्ग का उपयोग करना होगा। कांवड़ यात्रा के कारण सीहोर क्षेत्र से गुजरने वाले भोपाल-इंदौर मुख्य हाईवे पर भारी वाहनों के साथ सामान्य यातायात की आवाजाही नियंत्रित या प्रतिबंधित रहेगी। ऐसे में यात्रियों को तय रूट के बजाय वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करनी पड़ेगी।

Narottam Mishra in Datia: दतिया में नरोत्तम मिश्रा के पहुंचने पर लगे नारे… ‘देखो-देखो कौन आया, शेर-आया, शेर-आया’

यात्रा से पहले रखें अतिरिक्त समय
ब्यावरा होकर भोपाल से इंदौर अथवा इंदौर से भोपाल जाने पर यात्रा की दूरी और समय दोनों बढ़ सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय करीब डेढ़ से दो घंटे का अतिरिक्त समय रखें।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
सीहोर और देवास की दिशा में यात्रा करने वाले लोगों को भीड़भाड़ और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों से स्थानीय प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है। 23 अगस्त से 25 अगस्त तक कांवड़ यात्रा के दौरान भोपाल-इंदौर मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को निकलने से पहले अपने रूट और यात्रा समय की जानकारी अवश्य जांच लेनी चाहिए।

Exclusive News: शिवराज-दिग्विजय की फ्लाइट मुलाकात… MP की राजनीति में नई चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट