Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीजलकर बकायेदारों के लिए बड़ी राहत, आधी राशि जमा कर पाएं 50%...

जलकर बकायेदारों के लिए बड़ी राहत, आधी राशि जमा कर पाएं 50% छूट का लाभ

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी— वर्षों से बकाया जलकर की देनदारी से परेशान उपभोक्ताओं के लिए नगर पालिक निगम कटनी ने राहत का बड़ा मौका दिया है। निगम की विशेष जलकर राहत योजना के तहत पात्र उपभोक्ता अपनी कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि पर विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। खास बात यह है कि अब इसके लिए निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।10 सितंबर तक ही मिलेगा मौकानगर निगम की यह विशेष योजना 10 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। ऐसे में लंबे समय से जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के लिए पुरानी देनदारी समाप्त करने का यह सीमित अवधि वाला अवसर है।मोबाइल और पोर्टल से घर बैठे भुगतानउपभोक्ता एमपी ई-नगरपालिका पोर्टल के माध्यम से अपने बकाया जलकर की जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ ले सकते हैं। मोबाइल से भुगतान के लिए संबंधित नागरिक एप डाउनलोड कर ऑनलाइन जलकर जमा कर सकते हैं।ऑफलाइन भुगतान की भी सुविधाऑनलाइन भुगतान के अलावा नगर निगम कार्यालय, संबंधित जोन कार्यालय तथा सुभाष चौक स्थित काउंटर पर पहुंचकर भी पात्र उपभोक्ता बकाया जलकर जमा कर राहत योजना का लाभ उठा सकते हैं।पुरानी देनदारी खत्म करने का मौकानगर निगम परिषद के निर्णय के अनुसार लागू की गई इस योजना का उद्देश्य वर्षों से लंबित जलकर खातों का निराकरण करना और उपभोक्ताओं को पुरानी देनदारी से राहत देना है। आधी राशि जमा करने के बाद शेष राशि पर मिलने वाली छूट उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक राहत का बड़ा अवसर मानी जा रही है।निगम की अपील—मौका हाथ से न जाने देंनगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि योजना की अवधि समाप्त होने से पहले अपने जलकर खाते की बकाया राशि की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार 50 प्रतिशत राशि जमा कर शेष 50 प्रतिशत पर मिलने वाली छूट का लाभ उठाएं। 10 सितंबर के बाद यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए समय रहते भुगतान करना जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट