खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी— लगातार बारिश के बीच शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने महापौर प्रीति संजीव सूरी शनिवार को मैदान में उतरीं। उन्होंने विभिन्न वार्डों का सघन भ्रमण कर सड़क, नाली, सीवर, जल निकासी और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने नागरिकों से सीधे संवाद कर स्थानीय समस्याएं जानीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।नाली निर्माण में गुणवत्ता और समयसीमा पर जोरवार्ड क्रमांक-1 बाल गंगाधर तिलक वार्ड में साई मंदिर के पीछे निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण करते हुए महापौर ने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नाली निर्माण निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।वल्लभनगर रोड पर तत्काल राहत के निर्देशवार्ड क्रमांक-3 स्थित वल्लभनगर रोड पर सड़क की स्थिति देखकर महापौर ने बारिश के दौरान आवागमन सुचारु रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर डस्ट डलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा की और सड़क के स्थायी सुधार के संबंध में जानकारी दी। बताया गया कि संबंधित कार्य का भूमिपूजन हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।सीवर कार्य के दौरान रास्ते खुले रखने की हिदायतविवेकानंद वार्ड में निरीक्षण के दौरान महापौर ने सीवर कार्य से प्रभावित गलियों और मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था और आवश्यक स्थानों पर डस्ट की व्यवस्था की जाए। साथ ही निर्माण एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया।लक्ष्मी पान भंडार से साउथ स्टेशन मार्ग पर बनेगा प्रस्तावमहापौर ने लक्ष्मी पान भंडार से साउथ स्टेशन तक मुख्य मार्ग का भी निरीक्षण किया। सड़क की स्थिति को देखते हुए उन्होंने बारिश समाप्त होने के बाद सड़क सुधार एवं आवश्यक निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों के विकास के साथ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।सफाई और जल निकासी पर विशेष निगरानीशहर के विभिन्न क्षेत्रों में महापौर ने सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बारिश के दौरान नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।महापौर ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। जहां तत्काल राहत की जरूरत है, वहां तुरंत व्यवस्था की जाए और जिन समस्याओं के स्थायी समाधान की आवश्यकता है, उनके लिए प्रस्ताव एवं कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।मैदानी निरीक्षण के दौरान महापौर ने साफ संकेत दिया कि बारिश के मौसम में शहर की सड़क, नाली, सीवर और जल निकासी व्यवस्था को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर मौके की समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
बारिश में महापौर का मैदानी निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
सम्बंधित ख़बरें
