Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीनामजद शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं? चोरी के आरोपी के खुलेआम...

नामजद शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं? चोरी के आरोपी के खुलेआम घूमने का आरोप, पीड़ित काट रहा थाने से एसपी कार्यालय तक चक्कर

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी/ढीमरखेड़ा। –ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र की सिलौड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में दिनदहाड़े हुई कथित चोरी का मामला अब पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित रामप्रसाद लोधी का आरोप है कि 29 जुलाई 2026 को उसके घर से करीब 50 हजार रुपये कीमत के सामान, 5 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण, शासकीय दस्तावेज और बैंक की दो एफडी चोरी हो गईं। मामले में पीड़ित ने सिलौड़ी चौकी में नामजद शिकायत भी दी, लेकिन कई सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाया है।पीड़ित के मुताबिक, 29 जुलाई को वह परिवार के साथ लोढ़ाधाम आश्रम दर्शन के लिए गया था। घर से निकलने से पहले अजय तिवारी उर्फ अज्जू तिवारी नामक व्यक्ति के उससे बातचीत करने और यात्रा के संबंध में जानकारी लेने का दावा शिकायत में किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके घर से निकलने के कुछ समय बाद ही सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।घर लौटने पर ताला टूटा मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल 112 पर सूचना दी। इसके अगले दिन 30 जुलाई को सिलौड़ी चौकी में लिखित शिकायत देकर चोरी गए सामान और कथित आरोपी के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में भी पहुंचा मामलापीड़ित का कहना है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत के बाद जब उसे कार्रवाई होती नहीं दिखी तो उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी की जनसुनवाई में भी लिखित शिकायत दी। शिकायत दिए हुए कई सप्ताह बीतने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप है। पीड़ित का यह भी दावा है कि आरोपी ढीमरखेड़ा क्षेत्र में खुलेआम घूम रहा है, बावजूद इसके पुलिस उसे पकड़ने में कथित तौर पर रुचि नहीं दिखा रही।आरोपी पर धमकी देने का भी आरोपशिकायतकर्ता ने आरोपी पर आमने-सामने मिलने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि चोरी की शिकायत के बाद उसे लगातार भय का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, उसका आरोप है कि कार्रवाई आरोपी के खिलाफ होने के बजाय उसे ही सिलौड़ी चौकी बुलाकर दबाव बनाया जा रहा है।अब सवाल पुलिस कार्रवाई परमामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि शिकायतकर्ता ने नामजद शिकायत पुलिस को दी है, तो अब तक जांच किस स्तर पर पहुंची? चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए क्या कार्रवाई की गई? कथित आरोपी से पूछताछ हुई या नहीं? और यदि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं, तो गिरफ्तारी में देरी की वजह क्या है?फिलहाल पीड़ित रामप्रसाद लोधी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर स्थानीय पुलिस चौकी तक कार्रवाई की उम्मीद में चक्कर काट रहा है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच, चोरी गए सामान की बरामदगी, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई और कथित धमकियों से सुरक्षा की मांग की है। इस मामले शिकायत कर्ता राम प्रसाद लोधी का आरोप है की नाम जद की लिखित शिकायत के बाद भी सिलोंडी चौकी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रहीं वहीं आरोपी पीड़ित पक्ष के ऊपर राजी नामा करने का दबाब बना रहा है मामला संज्ञान मे आया है आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई थाना प्रभारी से बोल कर अगर नाम जद आरोपी है तो उसकी गिरफ़्तारी की जाएगी आकांशा चतुर्वेदी एस डी ओ पी स्लीमनाबाद कटनी

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट