Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं?… सड़कों पर दौड़ी गर्लफ्रेंड के 3400 किसिंग...

ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं?… सड़कों पर दौड़ी गर्लफ्रेंड के 3400 किसिंग वाली कार!

पुलिस ने बनाया चालान

ग्वालियर/खबर डिजिटल/ सोशल मीडिया पर वायरल होने और ज्यादा से ज्यादा व्यूज बटोरने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी कार पर हजारों लिपस्टिक Kiss के निशान बनवाकर उसकी रील तैयार की। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, लेकिन यह शौक कार मालिक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई और कार मालिक का चालान काट दिया गया।

ग्वालियर का मामला
जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्वालियर के सिटी सेंटर से थाटीपुर क्षेत्र का है। लोगों ने सड़क पर एक ऐसी स्विफ्ट कार देखी, जिसकी पूरी बॉडी लाल रंग की लिपस्टिक के Kiss निशानों से ढकी हुई थी। कार पर करीब 3400 Kiss के निशान बनाए गए थे। सड़क पर दौड़ती इस अनोखी कार को देखकर लोग हैरान रह गए और कई लोग उसे मुड़-मुड़कर देखने लगे।

MP Cabinet Expansion: मोहन कैबिनेट में बड़ा फेरबदल तय? इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री

विदेशों के ट्रेंड की नकल
बताया गया कि कार मालिक आदित्य सिकरवार ने सोशल मीडिया पर विदेशों में चल रहा एक ट्रेंड देखा था। इसी ट्रेंड से प्रेरित होकर उसने अपनी कार को अलग अंदाज में सजाकर रील बनाने की योजना बनाई। इसके लिए उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब साढ़े तीन से चार घंटे तक मेहनत कर लिपस्टिक से कार की बॉडी पर हजारों Kiss के निशान बनाए।

24 घंटे के भीतर 55 लाख से अधिक व्यूज
इसके बाद कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। दावा है कि रील को महज 24 घंटे के भीतर 55 लाख से अधिक व्यूज मिल गए। हालांकि, वीडियो वायरल होने के साथ ही मामला ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने इसे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों का ध्यान भटकाने और यातायात सुरक्षा के लिए जोखिम भरा माना।

MP Congress Action: कांग्रेस में मचा हड़कंप! गंभीर आरोप के बाद इस नेता को पार्टी से निकाला, पार्टी सदस्यता भी हुई खत्म

यातायात सुरक्षा का हवाला
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन नंबर के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने कार की पहचान की और थाटीपुर क्षेत्र से उसे पकड़ लिया। ट्रैफिक सूबेदार अभिषेक रघुवंशी के अनुसार, सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की कार चलाना यातायात सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं था।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस कार मालिक आदित्य सिकरवार को थाने लेकर पहुंची और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5,500 रुपये का चालान काटा। इसके साथ ही कार को थाने में पानी से धुलवाकर उस पर बने लिपस्टिक के निशान भी साफ कराए गए। सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने के लिए बनाई गई यह ‘किसिंग कार’ अब पुलिस कार्रवाई के बाद सुर्खियों में आ गई है।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट