भोपाल/खबर डिजिटल/ बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सरकार गंभीर है। मध्यप्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर सरकार ने गंभीरता दिखाई है। इस मामले को लेकर मंत्री, केंद्रीय मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से दो बड़े मुद्दों पर फोकस रहा
पहला मुद्दा – बालाघाट में बच्चों की मौत
सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए प्रभावित परिवारों के बीच जाने की बात कही गई है। वहीं अस्पताल में भर्ती बच्चों के लिए बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और लोगों की पहचान कर कार्रवाई की दिशा में काम करने पर चर्चा हुई।
MP Police News: पुलिस महकमें में बड़ा बदलाव… कई थाना प्रभारी इधर से उधर!
दूसरा बड़ा मुद्दा – सिकल सेल
मध्यप्रदेश में सिकल सेल की स्थिति को लेकर हालिया रिपोर्ट के बाद सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता और प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर जोर दिया है। राज्यपाल की पहल पर आदिवासी विकास प्रकोष्ठ और सिकल सेल को लेकर काम कर रही विशेष व्यवस्था की रिपोर्ट में भी अधिकारियों की गंभीरता को लेकर सवाल उठाए गए हैं
करीब 45 मिनट तक चली चर्चा
आज की बैठक में यह भी तय किया गया कि आदिवासी युवाओं के साथ संवाद का कार्यक्रम लगातार जारी रखा जाए, ताकि आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को सीधे समझा जा सके। करीब 45 मिनट तक चली चर्चा में इन दोनों प्रमुख विषयों के अलावा स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों पर भी विस्तार से बातचीत हुई।आज बैठक के बाद मुख्यमंत्री की ओर से सभी के लिए डिनर का आयोजन किया गया
नोट – सूत्रों के हवाले से जानकारी
ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं?… सड़कों पर दौड़ी गर्लफ्रेंड के 3400 किसिंग वाली कार!
