Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशExclusive News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का चीनी की कीमतों पर बयान… बोले-...

Exclusive News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का चीनी की कीमतों पर बयान… बोले- 90 प्रतिशत लोग नहीं करते मीठा पसंद

एक-दो दिन में सस्ती हो सकती है शक्कर - विजयवर्गीय

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ देशभर में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का शक्कर के दामों को लेकर अलग अंदाज में बयान सामने आया है। मंत्री ने बढ़ती कीमतों पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों को मीठे का सेवन कम करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले एक-दो दिनों में चीनी के दामों में कमी आ सकती है।

मीठा कम पसंद करने का दावा
मीडिया से बातचीत के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शक्कर की कीमतों में जल्द राहत मिलने की संभावना है और इसके दाम कम हो सकते हैं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि आजकल करीब 90 प्रतिशत लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं, ऐसे में अगर चीनी महंगी भी हो जाए तो कोई खास फर्क नहीं पड़ना चाहिए।

मोदी कैबिनेट में बदलाव के संकेत… तीन केंद्रीय मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

बोले- बढ़ती उम्र के साथ कम करें मीठा
विजयवर्गीय ने कहा कि बच्चों में मिठाई और मीठी चीजों के प्रति स्वाभाविक आकर्षण होता है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ खान-पान में संतुलन जरूरी हो जाता है। उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि 40 साल की उम्र के बाद मीठे का सेवन कम कर देना चाहिए। मंत्री ने आयुर्वेद का हवाला देते हुए भी जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से बचने की सलाह दी। उनके अनुसार, बढ़ती उम्र के साथ खान-पान को नियंत्रित रखना बेहतर होता है।

बढ़ती कीमतों के बीच वायरल हुआ बयान
शक्कर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ मिठाई कारोबार से जुड़े लोगों पर भी पड़ रहा है। ऐसे समय में कैलाश विजयवर्गीय का मीठा कम खाने वाला बयान चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, विजयवर्गीय ने लोगों को राहत की उम्मीद भी दिलाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक-दो दिनों में शक्कर के दाम कम हो सकते हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि मंत्री की उम्मीद के मुताबिक चीनी की बढ़ती कीमतों से कब राहत मिलती है।

MP News: किसको मिलेगी एमपी बीजेपी मीडिया प्रभारी की कमान… आशीष अग्रवाल की पसंद को तवज्जो!

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट