Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालअब संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन 26 करोड़ रुपए से होगा विकसित

अब संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन 26 करोड़ रुपए से होगा विकसित

मण्डल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन का उन्नयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से तीव्र गति से किया जा रहा है। स्टेशन के आधे से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं

भोपाल : मण्डल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन का उन्नयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से तीव्र गति से किया जा रहा है। स्टेशन के आधे से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं, और शेष कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा होने की संभावना है। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन में समग्र यात्री अनुभव में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे यह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एक आदर्श स्टेशन बन जाएगा। यह योजना यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने और बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए डिजाइन की गई है, साथ ही स्टेशन की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को भी दर्शाती है।

कला संस्कृति से होगा कायाकल्प

इस योजना के अंतर्गत स्टेशनों में स्टेशन भवन का सुधार और स्थानीय कला तथा संस्कृति के तत्व का समावेश करते हुए सौंदर्यीकरण के साथ ही स्टेशन के अग्रभाग का सौन्दर्यीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया, द्वितीय प्रवेश द्वार और आगमन और प्रस्थान बिल्डिंग का भी पुनर्विकास किया जा रहा है। स्टेशन पहुंच मार्ग के लिए नई सड़कें, पैदल पथ, पार्किंग तथा सुगम यातायात की सुविधा शामिल है। इसके साथ स्टेशनों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हर स्टेशन पर दिव्यांग शौचालय एवं रैंप इत्यादि की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।

आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पूनर्विकास

अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर भारतीय रेल के प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। भोपाल मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्री सुविधायें उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। इसी कड़ी में भोपाल मण्डल में अमृत स्टेशन योजना के तहत 15 रेलवे स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट