खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी– उमरियापान थाना क्षेत्र के करौंदी स्थित महर्षि महेश योगी वैदिक आश्रम में वेदपाठी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आश्रम के कमरे में छात्र का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। मृतक के परिजनों ने छात्र की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए मानसिक प्रताड़ना, उकसावे और हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।लेन-देन को लेकर दबाव बनाने का आरोपपरिजनों का आरोप है कि छात्र ने आश्रम में रहने वाले कुछ साथियों से पैसे उधार लिए थे। इसी लेन-देन को लेकर उस पर कथित तौर पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले छात्र घर से 15 हजार रुपये लेकर किसी व्यक्ति को देने के लिए आश्रम वापस गया था। इसके बाद से ही पैसों के लेन-देन को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी।हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले में संबंधित छात्रों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।बहनों से कहा था- रक्षाबंधन पर घर आऊंगाइस घटना का सबसे भावुक पहलू यह है कि मौत से ठीक एक दिन पहले छात्र ने अपनी बहनों से फोन पर बातचीत की थी। उसने रक्षाबंधन के अवसर पर घर आने और बहनों से राखी बंधवाने का वादा किया था। बहनें भाई के घर लौटने का इंतजार करती रहीं, लेकिन अगले ही दिन आश्रम से उसकी मौत की खबर पहुंची।अचानक आई इस खबर से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का आरोप है कि यदि छात्र मानसिक दबाव में था तो इसकी वजह आश्रम में उसके साथ हो रही कथित प्रताड़ना हो सकती है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की मांग की है।न सुसाइड नोट मिला, न मौत की वजह साफउमरियापान थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा लेन-देन और प्रताड़ना के आरोपों को भी जांच के दायरे में रखते हुए आश्रम के अन्य छात्रों एवं संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।आश्रम प्रबंधन ने कहा- छात्र तनाव में थावहीं, आश्रम प्रमुख अरविंद सिंह ने बताया कि छात्र पिछले कुछ दिनों से तनाव में दिखाई दे रहा था। आश्रम स्तर पर उसके साथ किसी तरह की प्रताड़ना या शिकायत की जानकारी सामने नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में आश्रम प्रबंधन पुलिस का पूरा सहयोग कर रहा है।जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाईफिलहाल छात्र की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। सुसाइड नोट नहीं मिलने और परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने मामले को संवेदनशील बना दिया है। पुलिस अब मृतक के फोन, बातचीत, लेन-देन से जुड़े तथ्यों और आश्रम में उसके साथ रहने वाले छात्रों से पूछताछ के जरिए मौत की असली वजह तलाश रही है। खबर डिजिटल न्यूज़ संवाददाता कटनी मो. 9131308097
राखी बांधने का था इंतजार, अगले दिन मिली मौत की खबर! महर्षि महेश योगी वैदिक आश्रम मे वेदपाठी छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
सम्बंधित ख़बरें
