Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Weather: मध्य प्रदेश में फिर भारी बारिश का अलर्ट… 11 जिलों...

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर भारी बारिश का अलर्ट… 11 जिलों में चेतावनी, चित्रकूट में बाढ़ से हालात गंभीर

मौसम विभाग ने दी जानकारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा भोपाल संभाग और आसपास के जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

सतना में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, चित्रकूट में बाढ़ का संकट
सतना जिले में लगातार बारिश के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर करीब 30 फीट तक पहुंच गया है। वहीं, गोरगी बांध के टूटने के बाद आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है।बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में आने से चित्रकूट के प्रसिद्ध रामघाट का बड़ा पुल भी बह गया। बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र के सभी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। उन्होंने राहत शिविरों में पहुंचे प्रभावित लोगों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इंदौर में उमंग सिंघार का BJP सरकार पर हमला… जमीनों से लेकर आशा हॉल तक उठाए सवाल

बाणसागर बांध में तेजी से बढ़ी पानी की आवक
शहडोल जिले में स्थित बाणसागर बांध में भी पानी की आवक अचानक काफी बढ़ गई। महज 12 घंटे के भीतर बांध में पानी की आवक 808.64 घन मीटर प्रति सेकंड से बढ़कर 2677.29 घन मीटर प्रति सेकंड हो गई। पानी का दबाव बढ़ने के बाद रविवार को बांध के छह गेट खोलने पड़े। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से नदी और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

भोपाल का बड़ा तालाब भी भरने की कगार पर
राजधानी भोपाल में भी बारिश के कारण बड़ा तालाब तेजी से भर रहा है। तालाब का जलस्तर 1666.50 फीट तक पहुंच गया है, जो निर्धारित फुल टैंक लेवल से महज 0.30 फीट कम है। यदि तालाब का जलस्तर फुल टैंक लेवल तक पहुंचता है तो भदभदा बांध के गेट खोले जा सकते हैं। इससे कलियासोत नदी में पानी का बहाव बढ़ने की संभावना है। प्रशासन की नजर लगातार तालाब के जलस्तर पर बनी हुई है।

इंदौर पहुंचे उमंग सिंघार का BJP पर हमला… बोले- युवा नौकरी मांग रहा और सरकार युवाओं को जोड़ने की बात कर रही

सितंबर की शुरुआत भी रहेगी बारिश वाली
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सितंबर की शुरुआत भी मध्य प्रदेश के लिए बारिश लेकर आ सकती है। शुरुआती तीन दिनों के दौरान सीधी, उमरिया, मंडला, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में करीब 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। लगातार बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रहने की जरूरत है।

प्रदेश में अभी भी सामान्य से कम बारिश
आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक करीब 27.2 इंच यानी 700 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश के आंकड़े 30.4 इंच की तुलना में करीब 9 प्रतिशत कम है। हालांकि, आने वाले दिनों में भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में जहां एक ओर बारिश की कमी पूरी होने की उम्मीद है, वहीं पहले से बाढ़ की मार झेल रहे जिलों में जलस्तर बढ़ने और हालात बिगड़ने की आशंका भी बनी हुई है।

Rahul Gandhi Daura: इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज… नेहरू स्टेडियम की अनुमति पर संशय

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट