Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP News: कमलनाथ को आया गुस्सा!… खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’...

MP News: कमलनाथ को आया गुस्सा!… खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के कमलनाथ

राहुल गांधी पर FIR को बताया अन्यायपूर्ण

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए और इसे दलित समाज के अपमान से जोड़ा।

‘शुद्धिकरण’ को लेकर कमलनाथ ने उठाए सवाल
कमलनाथ ने कहा कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित शुद्धिकरण किया जाना दलित समाज के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई से दलित समुदाय का अपमान होता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कदम सिर्फ एक व्यक्ति या राजनीतिक दल का अपमान नहीं, बल्कि उन लोगों को भी हतोत्साहित करने का प्रयास है जो दलित समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाते हैं।

MP Politics: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में CM मोहन यादव का बड़ा संकेत… जल्द भरे जाएंगे खाली पद

राहुल गांधी पर FIR को लेकर भी सवाल
कमलनाथ ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को भी अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कथित भेदभावपूर्ण घटना का विरोध किया तो कार्रवाई करने के बजाय उनके खिलाफ ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया।
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी घटना को लेकर शिकायत या आपत्ति थी तो उसके वास्तविक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

BJP की मानसिकता पर कमलनाथ का हमला
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा की कथित मानसिकता पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि यह घटनाक्रम इस बात को दर्शाता है कि भाजपा दलित समाज को कथित तौर पर नीचा दिखाने के साथ-साथ उनके अधिकारों की बात करने वाले नेताओं पर भी दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा की कार्रवाई को ‘चोरी और सीनाजोरी’ की स्थिति बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है।

‘खड़गे और राहुल गांधी के साथ खड़ी है कांग्रेस’
कमलनाथ ने स्पष्ट करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि, देश का दलित समाज भाजपा के इस अन्याय और अपमान को चुपचाप सहन नहीं करेगा और समय आने पर इसका करारा जवाब देगा।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट