Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशBREAKING NEWS: इंदौर नगर निगम उपचुनाव का बिगुल… खबर डिजिटल की खबर...

BREAKING NEWS: इंदौर नगर निगम उपचुनाव का बिगुल… खबर डिजिटल की खबर पर लगी मुहर

वार्ड 58 और 60 में 29 सितंबर को मतदान

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इंदौर में नगर निगम उपचुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। वार्ड क्रमांक 58 और 60 में पार्षद पद के निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दोनों वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक 8 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 15 सितंबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख तय की गई है। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। वहीं 3 अक्टूबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम पर एक नजर
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 15 सितंबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन जमा कर सकेंगे। इसके बाद 29 सितंबर को वार्ड क्रमांक 58 और 60 में मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वार्ड 58 और 60 में चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद अब राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दावेदारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही पार्टी स्तर पर भी चुनावी रणनीति तैयार किए जाने की संभावना है।

खबर डिजिटल ने पहले ही किया था दावा
इन दोनों वार्डों में होने वाले उपचुनाव को लेकर अब मतदाताओं के बीच भी चुनावी चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों के नाम तय किए जाने और चुनाव प्रचार की रणनीति पर सभी की नजर बनी हुई है। खबर डिजिटल ने इससे पहले सितंबर में इंदौर में नगर निगम उपचुनाव होने की जानकारी साझा की थी। अब निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के बाद उस खबर पर मुहर लग गई है।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट