Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशभारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकट रेट जारी… 1 हजार से 12,500 रुपये तक...

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकट रेट जारी… 1 हजार से 12,500 रुपये तक होगी कीमत

District by Zomato से होगी बुकिंग

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने मैच के टिकटों की कीमतों का ऐलान कर दिया है। अलग-अलग स्टैंड के अनुसार टिकटों के दाम 1,000 रुपये से लेकर 12,500 रुपये तक निर्धारित किए गए हैं।

ऑनलाइन की जाएगी बिक्री
मुकाबले के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री District by Zomato के माध्यम से की जाएगी। एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकेगा। हालांकि टिकटों की बिक्री किस तारीख से शुरू होगी, इसका आधिकारिक ऐलान MPCA की ओर से बाद में किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में पूर्व विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी… कारोबारी कार्यालय और करीबी के घर जांच

छात्रों, दिव्यांगों को मिलेगी रियायत
इसके अलावा छात्रों और दिव्यांग दर्शकों के लिए रियायती टिकट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इन टिकटों की कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी MPCA द्वारा आगामी दिनों में जारी की जाएगी।

क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह
11 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले को लेकर इंदौर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच पहले से ही खासा उत्साह है। टिकट बिक्री शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शकों के ऑनलाइन टिकट बुक करने की संभावना है।

राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला… अब 12 सितंबर की बजाय 19 सितंबर को आएंगे इंदौर

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट