निवाड़ी/खबर डिजिटल/ ओरछा में चल रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह श्रीरामराजा सरकार के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने रामराजा लोक में चल रहे निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली।
सीएम ने दिया कड़ा संदेश
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर क्षेत्र से हटाई जा चुकी दुकानों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ‘हमारे पूर्व जिला अध्यक्ष की भी दुकान सामने है, उसे भी जल्द हटाया जाए।’
ये भी पढ़ें – भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकट रेट जारी… 1 हजार से 12,500 रुपये तक होगी कीमत
बिना भेदभाव के कार्रवाई के संदेश
मुख्यमंत्री के इस बयान को विकास कार्यों में समानता और बिना भेदभाव के कार्रवाई के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि रामराजा लोक और मंदिर क्षेत्र के विकास में किसी के प्रभाव या पद के आधार पर अलग-अलग मापदंड नहीं अपनाए जाएंगे।
इस मौके पर ये सभी रहे मौजूद
मौके पर निवाड़ी कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़ें – BJP News: मध्यप्रदेश भाजपा ने फिर खोला नियुक्तियों का पिटारा… जानिये किस-किसको मिली जिम्मेदारी
